यूपी राशन कार्ड लिस्ट: UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची

यूपी राशन कार्ड लिस्ट:- राशन कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जो हमारे सभी सरकारी कामों में लाभ लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट में से एक होता है अगर आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहिए आपको देखना चाहिए की आपका नाम UP New Ration Card List में है या नहीं है।

इस लिस्ट से आप जान जायेंगे की आपका राशन कार्ड बना है या नहीं। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि पहले योगी जी ने उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड के लिए आवेदन ऑनलाइन सुनिश्चित कर दिए थे परन्तु फिर उन्होंने इस ऑनलाइन आवेदन को बंद करा दिया था।

लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी भी जिन का UP Ration Card नहीं बना हैं वे तुरंत ही नए राशन कार्ड बना लें क्योंकि आजकल हमें राशन कार्ड की कई सरकारी जगहों पर जरूरत पडती है राशन कार्ड का होना आवश्यक है चाहे वो व्यक्ति कितना गरीब ही क्यों न हो तथा कितना अमीर ही क्यों न हो, राशन कार्ड से हमें सरकार की तरफ से कम दाम में अनाज मिलता है। तथा कई अन्य जगहों में इसकी जरूरत पडती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आपको यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करना है और आवेदन के बाद यूपी राशन कार्ड लिस्ट fcs up nic में अपना नाम कैसे देखना है या खाद्य सुरक्षा योजना लिस्ट में नाम देखना है।

इस पोस्ट में क्या क्या है- देखें

यूपी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन

अगर आपने यूपी न्यू राशन कार्ड के लिये आवेदन किया था और अब आप जानना चाहते है की आपका राशन कार्ड बना है या नहीं तो हम आपको बतायेंगे की UP New Ration Card List अपना नाम कैसे चेक करना है। दोस्तों आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम घर बैठे चेक कर सकते है इस लेख में आपको fcs up gov in वेबसाइट के माध्यम से लिस्ट में नाम चेक करने बारे में भी बताया जायेगा।

अब उत्तरप्रदेश के सभी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के साथ-साथ अपनी वर्तमान राशन की दुकान भी ऑनलाइन माध्यम से बदल सकते हैं , राशन की दुकान बदलने की पूरी प्रक्रिया भी हमने इस लेख में बताई है , पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

आर्टिकल प्रकारयूपी राशन कार्ड लिस्ट
डिपार्टमेंटखाद्य एवं रसद विभाग उत्तरप्रदेश
लाभसबके लिए राशन का प्रबंध
उद्देश्यकम दाम में राशन उपलब्ध करना
आवेदन की शुरुआतपुरे वर्ष  
आखिरी तारीखकोई सीमा नहीं
आधिकारिक वेबसाइट http://fcs.up.gov.in
राशन कार्ड रजिस्ट्रेशनअपने नजदीकी सी.एस.सी. सेण्टर में

यूपी राशन कार्ड आवेदन(फॉर्म) कैसे करें यहां से जानें

उत्तरप्रदेश राशन कार्ड श्रेणियाँ

  • APL कार्ड धारक – APL राशन कार्ड में उन नागरिकों को रखा जाता है जो गरीब रेखा से ऊपर होते हैं. ये कार्ड नीले रंग का होता है, तथा इसमे महीने का राशन कुल 15 किलो मिलता है। 
  • BPL कार्ड धारक – ये कार्ड उन लोगों को प्रदान किये जाते हैं जो लोग गरीब रेखा से नीचे आते हैं. इन कार्डो का रंग लाल रंग का होता है. इसमे ब्यक्ति 1 माह में 25 किलो राशन खरीद सकता है। 
  • AAY कार्ड धारक- ये वो ब्यक्ति है जो गरीब रेखा से भी नीचे आते है इन कार्ड का रंग पीला रखा गया है तथा इसमे हर महीने 35 किलो राशन खरीद सकते हैं।  

यूपी राशन कार्ड के लिए दस्तावेज

उत्तर प्रदेश के नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है उन सभी दस्तावेजों की जानकारी आर्टिकल में नीचे दी जा रही है।

  • इसके लिए सबसे पहले जिसके नाम पर राशन कार्ड है उस ब्यक्ति का एक फोटो कॉपी.
  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड बनाने के लिए पैन कार्ड की आव्क्श्यकता
  • बिजली का बिल अनिवार्य
  • आय प्रमाण पत्र  
  • आवेद्न करने वाले के पास गैस कनेक्शन की कॉपी
  • बैंक खाता का नंबर

राशन कार्ड में सुधार के लिए दस्तावेज

यदि आपके राशन कार्ड में कोई भी गलती हुयी है तो आप उसमे सुधार कर सकते हैं इसके लिए आपको संबंधित कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे जिससे आप राशन कार्ड से संबंधित सभी गलत हुयी जानकारी में आसानी से सुधार कर पाएंगे।

  • यदि राशन कार्ड में नाम गलत हुआ है तो आप इसके लिए नाम से संबंधित सरकारी दस्तावेज जमा करें।
  • सुधार के लिए आवेदन फॉर्म
  • यदि परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना है तो आप आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी।
  • जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र
  • विभागीय प्रपत्र क्रम संख्या
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
उत्तर प्रदेश राशन के तहत मिलने वाली राशन के मूल्य
  • गेंहू – 2/किलो
  • चावल – 3 /किलो
  • चीनी – 13.50/ किलो
यूपी राशन कार्ड डाटा
कुल अंत्योदय कार्ड4091279
कुल अंत्योदय लाभार्थी12837114
कुल पात्र घरेलू कार्ड31710750
कुल पात्र पात्र घरेलू लाभार्थी125983531

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट | NREGA Job Card List

उत्तर प्रदेश APL/BPL राशन कार्ड जिलेवार सूची

उत्तर प्रदेश एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड के लिए जिन परिवारों ने इस साल में आवेदन किया वे सभी लोग उत्तरप्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.gov.in पर यूपी APL,BPL राशन कार्ड सूची चेक कर सकते हैं साथ ही जिलेवार, ब्लॉकवार ,पंचायतवार सूची भी ऑनलाइन चेक की जा सकती है। राज्य के जो लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं वे बीपीएल कार्ड के लिए पात्र है ऐसे में वे BPL Ration Card के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें

  • यदि कोई आवेदनकर्ता अपना लिस्ट में नाम चेक करना चाहता है तो सबसे पहले उत्तरप्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पात्रता सूची खोलें।
  • जैसे इस फोटो के माध्यम से बताया गया हैं।यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022: UP Ration Card List | Fcs.Up.Gov.In राशन कार्ड सूची
  • जब आप लिंक खोल देते हैं जो आपके सामने इस तरह जिलों की लिस्ट आ जाएगी।
  • यहाँ अपना जिला सेलेक्ट करें।Uttar Pradesh Ration Card List
  • इसके बाद आपको अपना टाउन या ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करना है।
  • इसके पश्चात आपके पास सभी दुकानों के दुकानदारो के नाम आ जायेंगे।
  • आपको अपने दुकानदार के नाम के सामने राशन कार्डों की संख्या पर क्लिक करें।यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022: UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची
  • इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जायेगी इसमें राशन कार्ड संख्या या अपना नाम देख कर क्लिक करें। यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022: UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची
  • अब आपके सामने आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी आ जायेगी।
  • जैसे की नीचे फोटो में दिखाया गया है।यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022: UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची

तो दोस्तों इस तरह से आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है और अपने राशन कार्ड की पूरी जानकरी देख सकते है।

यूपी राशन कार्ड NFSA पात्रता सूची/लिस्ट में अपना नाम कैसे देंखें ?

आप बहुत ही सरल प्रक्रिया के माध्यम से पात्रता सूचि में अपना नाम देख सकते हैं इसके लिए आपको कुछ विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी। इससे आप सीधे राशन कार्ड में अपना नाम देख सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाएँ।
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा आपको एन.एफ.एस.ए. की पात्रता सूची में खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। आपको इस पेज में राशन कार्ड संख्या या राशन कार्ड संख्या के विवरण में से किसी एक का चयन करना होगा। UP Ration Card List | Fcs.Up.Gov.In
  • चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म आ जायेगा। UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची
  • जिसमे आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और खोजें के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर सभी आपके राशन कार्ड के पात्रता की सूची आ जाएगी।

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत अवरुद्ध प्रयूपी राशन कार्ड लिस्टवासी की पात्रता सूची कैसे जांचे?

कोविड-19 के तहत बहुत से प्रवासी मजदूर अपने राज्य लौटे हैं वे भी अवरुद्ध प्रवासी की पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों का नाम पात्रता लिस्ट में जारी किया गया है। आप कैसे अपना नाम पात्रता सूची में देख सकते हैं इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • यूपी राशन कार्ड पात्रता लिस्ट सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको इस पेज में अपने जिले का चयन करना होगा।
    यूपी राशन कार्ड लिस्ट
  • जैसे ही आप जिले का चयन करते हैं उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की सूची आ जाएगी। यूपी राशन कार्ड लिस्ट
  • आप जिस भी क्षेत्र में रहते हैं आपको उस क्षेत्र का चयन करना होगा। यदि आप शहर में आते हैं तो आपको टाउन का चयन करना होगा और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते हैं तो आप ब्लॉक का चयन करें।
  • इसके बाद आपको अपने ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। आपकी स्क्रीन पर दूकानदार का नाम आ जायेगा। आपको राशन कार्ड के ऑप्शन में लिखी हुयी संख्या पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप प्रवासी पात्रता सूची देख सकते हैं।

उत्तरप्रदेश राशन कार्ड आवेदन कैसे करें

यदि आप भी  Uttar Pradesh New Ration Card के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप हमारे दिए गये स्टेप्स फॉलो करें सबसे पहले आपको की fcs.up.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा।

  • इसके बाद वेबसाइट के मुख पेज पर ही मौजूद डाऊनलोड फॉर्म को स्क्रॉल कर,आवेदन प्रपत्र पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ग्रामीण तथा नगरीय दोनों के अलग अलग फॉर्म के लिंक आ जायेंगे जिस भी क्षेत्र में आप रहते है यदि आप गांव से हो तो आपको ग्रामीण का फॉर्म भरना है और यदि आप शहर से हो तो आप शहर वाले फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( ग्रामीण क्षेत्र हेतु )
  • राशन कार्ड आवेदन प्रपत्र ( नगरीय क्षेत्र हेतु )FCS UP Ration Card List
  • अब इस तरह का आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जायेगा इसको प्रिंट करके मांगी गयी जानकारी भरें और खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।

आवेदनकर्ता याद रखें यदि घर में 18 वर्ष से कम आयु की महिला है तो राशन कार्ड उसके नाम पर नही हो सकता है। यदि महिला 18 से ज्यादा की उम्र की है तो राशन कार्ड धारक महिला ही होगी जिसके नाम पर राशन कार्ड होना है उसके फोटो तथा आधार कार्ड, परिवार में सदस्यों की संख्या, मकान नंबर पुरूषों की संख्या महिलाओं की संख्या, परिवार के सदस्यों की आयु, तथा जन्म तारीख अवश्य भर दें।

UP Ration Card के फॉर्म में मांगी जाने वाली जानकारी

  1. ग्रहस्थी में परिवार की महिला मुखिया का नाम
  2. पिता का नाम (हिंदी में )
  3. पति का नाम (हिंदी में)
  4. वर्ग
  5. बैंक का नाम
  6. सभी सदस्यों के आधार नंबर
  7. मुखिया का आधार नंबर
  8. मुखिया का वोटर आईडी कार्ड
  9. जन्म तिथि
  10. वर्तमान निवास विवरण
  11. मकान संख्या
  12. ग्राम पंचायत का नाम
  1. बैंक पासबुक की आगे के पेज की फोटो कॉपी
  2. तहसील का नाम
  3. स्थायी निवास विवरण
  4. मकान संख्या
  5. सेक्टर/खंड/मह्होला
  6. वार्ड संख्या
  7. नगर का नाम
  8. वर्तमान दर उचित विक्रेता का नाम
  9. गैस कनेक्शन की स्थिति
  10. गैस कनेक्शन की  संख्या
  11. गैस  कंपनी का  नाम 
  12. परिवार का विवरण

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड में संसोधन की प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों ने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया था लेकिन किसी उम्मीवार के राशन कार्ड में गलत जानकारी दर्ज हो गयी है तो वे अपने नए राशन कार्ड में बहुत ही आसानी से संशोधन कर सकते हैं आप ऑफलाइन मोड़ में ही अपने राशन कार्ड में सुधार कर सकते हैं। आप अपने साथ सभी ओरिजनल डॉक्युमेंट लेकर जाएँ। यहां पर हम आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार अपने ब्लॉक या आरटीपीएस के कार्यालय में जाएँ।
  • उसके बाद आप वहां से राशन कार्ड के लिए संशोधन आवेदन फॉर्म ले ले।
  • उम्मीदवार फॉर्म में दर्ज पूछी गयी सभी जानकारी सही-सही भर दें।
  • अब आपको उन सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा जिनमे गलत जानकारी दर्ज होगी।
  • अब आपको फॉर्म उसी कार्यालय में जमा करने होंगे जहां से आपने आवेदन फॉर्म लिया था।
  • आपके दस्तावेज सत्यापित होने के बाद ही आपके राशन कार्ड में सुधार किया जायेगा।
शिकायतों का मंडल/जिलावार विवरण कैसे देखें ?
  • सबसे पहले उम्मीदवार खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा। आपको इस पेज में  शिकायतों का मण्डल / जिलावार विवरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2022: UP Ration Card List | fcs.up.gov.in राशन कार्ड सूची
  • आपको इसमें अपना शाखा और स्तर को चुनना होगा। और प्रदर्शित करें के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अगले स्क्रीन पर जिलावार विवरण दिखाई देगा।

शिकायत दर्ज कैसे करें ?

जिन उम्मीदवारों को राशन कार्ड को लेकर कोई भी समस्या है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं हम यहां पर आपको कुछ स्टेप्स बता रहे हैं आप शिकायत दर्ज करने के लिए दिए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा। आपको ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा आपको शिकायत दर्ज (Register Complaint)करें के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर शिकायत पंजीकरण का फॉर्म आ जायेगा।
  • आपको इसमे शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर, परिचय, जिला, नाम पता, ई मेल आईडी, शिकायत का विषय आदि जानकारी दर्ज करनी होगी। और नीचे एक कैप्चा कोड दिया होगा आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और दर्ज करें के बटन पर क्लिक करें।

फेयर रेट स्टोर ई चालान डाउनलोड

  • Fair rate स्टोर ई चालान डाउनलोड करने के लिए fcs.up.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • खुले हुए पेज में आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन आएगा।
  • वहां खुले हुए ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Fair rate स्टोर ई चालान फॉर्म खुल जाता है।
  • फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जिला, क्षेत्र, निकाय विकास खंड, दुकान कोड संख्या, आवंटन माह, वित्तीय वर्ष, आवंकटन के प्रकार आदि दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज कर के देखें पर क्लिक करें।
  • आप आपकी स्क्रीन पर ई चालान सम्बन्धित जानकारी खुल जाती है।
  • आप ई चालान को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
    उत्तर प्रदेश एपीएल/बीपीएल राशन कार्ड जिलेवार सूची

उत्तरप्रदेश की राशन कार्ड की वेबसाइट क्या है ?

यूपी राशन कार्ड की वेबसाइट fcs.up.gov.in है।

क्या यूपी में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं ?

जी हाँ उत्तरप्रदेश में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यूपी खाद्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

खाद्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001800150, 1967 है।

क्या राशन कार्ड में संसोधन किया जा सकता है ?

जी हाँ आप राशन कार्ड में संसोधन कर सकते हैं

यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

खाद्य विभाग की वेबसाइट  http://fcs.up.gov.in पर जाएँ और राशन कार्ड पात्रता सूची पर क्लिक करें। उसके बाद राशन कार्ड संख्या या अन्य विवरण पर क्लिक करके बाकि जानकारी भरके आप राशन कार्ड लिस्ट चेक कर सकते है।

क्या राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ?

जी हाँ यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment