यूपी राशन कार्ड आवेदन, स्टेटस: UP Ration Card list

यूपी भारत का वह राज्य है जहाँ सबसे अधिक जिले हैं, यूपी में 75 जिले है, यहाँ की राज्य सरकार ने पारिवारिक स्थिति/परिवारों में लोगो की संख्या के आधार पर तथा उन परिवारों के व्यक्तियों की आय के आधार पर यूपी राशन कार्ड तीन [BPL, APL, AAY] तरह की श्रेणी में बनाये जाते हैं। यहाँ हम आपसे UP Ration Card से जुडी जानकारी साझा करेंगे। हर प्रदेश सरकार द्वारा अपनी जनता के लिए राशन कार्ड नामक दस्तावेज़ बनवाया जाता है, जिसके माध्यम से लोगों को चीनी, चावल, गेहूँ, दालें, व केरोसिन सरकारी सस्ते गले की दुकानों पर रियायती दर पर यह खाद्य सामग्री प्राप्त होती है।

योजना का नामयूपी राशन कार्ड
विभागखाद्य एवं रसद विभाग
उद्देश्यगरीब एवं आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान करना
लाभार्थीउत्तरप्रदेश के राशन कार्ड धारक व्यक्ति
ऑफिसियल वेबसाइटfcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx

यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 

इस पोस्ट में क्या क्या है- देखें

यूपी राशन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के लिए आप ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अब आप आसानी से अपने फ़ोन से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड ऑफलाइन कैसे आवेदन करें

  • यूपी एफसीएफ खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेवसाइट पर जायें।
  • इसमें आपको डाउनलोड फॉर्म वाले ऑप्शन पर जाना है।
  • इस ऑप्शन पर जाकर आपको तीन विकल्प मिलेगें, जो की निचे दिए गए चित्र में हैं, इसमें से आपको एक विकल्प चुनना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • फॉर्म के अनुसार मांगी गई साडी जानकरी भरें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स भी इसमें जोडें। इसके बाद आप इसको जमा कर दें।

यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे आवेदन करें

  • इसके लिए सबसे पहले आपको UP edistrict की साइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ई डिस्ट्रिक्ट लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। online-ration-card-list
  • अगले पेज पर आपको अब इसमें लॉगिन टाइप यूजर नाम पासवर्ड आदि भरना होगा। edistrict-ration-card-apply
  • इसमें आपको लॉगिन टाइप में Csc/eDistrict सेलेक्ट करना है, व इसमें यूजर नाम, पासवर्ड, कैप्चा भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।
  • यह सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक न्य पेज खुलेगा। up-ration-card-apply-online
  • यहाँ इस पेज के खुलने पर आपको Apply for Integrated services पर क्लिक करना है।
  • इस पे क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर अगला ऑप्शन आएगा । up-ration-card-online
  • यहाँ फिर से आपको Apply for Integrated services के ऑप्शन पर जाना है। up-food-and-civil-supplies
  • अगले न्यू पेज पर आपको ये ऊपर चित्र में दिखाई टेबल दिखेगी।
  • इसमें आपको तीसरे ऑप्शन food and civil supplies राशन कार्ड पर जाना है।
  • यहाँ जाने पर आपको अगले पेज पर होम NFSA लॉगआउट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद अगले होम पेज पर तीसरे नंबर के NFSA ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहाँ क्लिक करने के बाद पेज के बायीं और में एक पीली पट्टी दिखेगी जिसमें फिर से आपको nfsa पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको एक पॉप-अप विंडो दिखेगी। up-new-ration-card-apply
  • अब आपको जिस भी वर्ग (पात्रगृहस्थी, या अन्त्योदय) में अपना कार्ड बनवाना है, आप उस पर क्लिक करें।
  • वर्ग चयन के बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा। up-new-ration-card-apply-form-online
  • जिला एवं क्षेत्र का चुनाव करने के बाद करने के बाद आपको आगे बढें पर क्लिक करें।
  • यहाँ नया पेज खुलने पर आपको इसमें मांगी गई, जानकारियाँ भरनी है। up-online-new-ration-card-process
  • इस फॉर्म में माँगी गई जानकारी को भरने के बाद, आगे बढ़ें (Alt+G) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।up-ration-card-basic-details-form
  • आपको इस OK बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको फिर नए पेज पर डिटेल्स भरनी है, व इसके बाद सुरक्षित व आगे बढे के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपके द्वारा सभी जानकारियाँ सही भरने के बाद अलगे पेज पर पते का विवरण सुरक्षित बताएगा। up-ration-card-form-online
  • अगले पेज पर आपको आपके परिवार की यूनिट दिखेगी व यदि आपको किसी अन्य सदस्य का नाम जोड़ना है, तो वो भी आप यहाँ कर सकते है। up-ration-card-add-new-member
  • अगर इस पेज में सभी जानकारी है, तो इसे आप सुरक्षित करें व आगे बढें पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपको बैंक डिटेल्स भरनी है।up-ration-card-bank-details
  • यह सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको आगे बढें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज/ऑप्शन में मुखिया/जिसके नाम पर कार्ड बनना हो उस व्यक्ति या महिला की फोटो अपलोड करनी है। up-ration-card-photo-upload-online
  • अब आपको अपनी बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लगानी है, लेकिन ये फोटोकॉपी 100 Kb से कम की हो तभी यह अपलोड होगी।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगानी है, एवं वो भी 100 Kb से कम की ही हो।
  • इन सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी अपलोड करने के बाद आगे बढें के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने ये नयी सूची होग, इसमें पूछे गए प्रश्ननों का जवाब हाँ या नहीं में भरना है। up-ration-card-nfsa-nirdharit-manak
  • इसके बाद आपको इसमें नीचे दी गई उद्धोषणा को पढ़ने के बाद यदि आपके द्वारा भरी गई सभी जानकरी सही है, तो सुरक्षित करें के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपको आपका राशन कार्ड नंबर प्राप्त होगा।
  • इसके बाद आपको वापस nfsa की राशन कार्ड आवेदन लिस्ट में जाना है।
  • इसके बाद आपको चेक फॉर्म प्रिंट करें के ऑप्शन पर जाना है।
  • इस ऑप्शन को क्लिक करने के बाद आपको एक बार फिर से अपने जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद अपना राशन कार्ड नंबर इसमें भरें व इसको सर्च कर लें ।
  • अगले पेज में जो भी डिटेल्स अपनी भरी हुई होगी वो सभी फॉर्म में प्रिंट होकर कर जायगी, व अब आप भी इसे अपने फ़ोन में प्रिंट कर लें ।
  • यदि आपको इसमें कोई गलतियाँ चेक करनी हो तो, प्रविष्टि संशोधन पर जाएँ।
  • फिर आवेदन को आधार डुप्लीकेसी चेक हेतु अग्रेषण पर क्लिक करना है,क्षेत्र में राशन कार्ड नंबर एवं जिले का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको nfsa.up.gov.in से एक ऐसा संदेश आएगा।up-ration-card-ceck-online
  • इस पे क्लिक करने के बाद आपको इसे अगले ऑप्शन आवेदन का संबंधित अधिकारी को अग्रेषण वाले ऑप्शन को क्लिक करना है।
  • इसके बाद जिला व राशन कार्ड नंबर भरें व सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इसमें प्रिंट आ जाएगा, इसमें आपको फाइनल लॉक के बाद प्रिंट आयेगा, यह लॉक 24 घंटे के बाद होगा। प्रिंट की फीस काटी जाती है।

यूपी राशन कार्ड के तीन प्रकार

सभी राज्यों में तीन प्रकार की श्रेणी में राशन कार्ड बनाये जाते है, यह यूपी राशन कार्ड की लिस्ट भी इसी प्रकार से है

  • APL- गरीबी रेखा से ऊपर :- यह कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों के लिए होता है, इसमें आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं बकी गई है इसको यूपी के सभी निवासी बना सकते हैं। यह कार्ड धारकों को 15 किलो अनाज हर महीने सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर मिलता है। ये कार्ड नारंगी रंग का होता है।
  • BPL- गरीबी रेखा से नीचे :- ये कार्ड उन परिवारों का बनाया जाता है, जिनकी वार्षिक आय 10,000 से कम होती है, इन ये कार्ड नीले या गुलाबी रंग का होता है, व बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को 25 किलो अनाज/राशन सरकार की और से
  • AAY-अन्तयोदय अन्न योजना :- यह कार्ड उन लोगो का बनाया जाता है, जिनके पास आय का कोई निश्चित साधन नहीं होता, यह कार्ड पीले रंग का होता है, व इस कार्ड पर प्रतिमाह इन परिवारों को 35 किलो राशन मिलती है।

राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें

यदि आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया हो तो आप इसको ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, या फिर आप अपने कार्ड की श्रेणी(APL, BPL, AAY) के प्रकार से भी खोज सकते है।

दिए तरीके से आप ऑनलाइन अपना नाम कार्ड लिस्ट में आसानी से ढूंढ सकते हैं।

  1. इसके लिए आपको पहले UP सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  2. होम पेज पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में पे क्लिक करना है। up-ration-card
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर सभी जिलों की सूची आ जाएगी। up-ration-card-list
  4. इस सूची के खुलने के बाद आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
  5. जिले पर क्लिक करने के बाद आपको ग्रामीण या नगरीय सूची में से अपने क्षेत्र काे चुनना है। up-ration-card-list-online
  6. इस सूची पर आने के बाद आपको अपना ब्लॉक/टाउन पर क्लिक करना है, आप जिस भी क्षेत्र के है।
  7. अपना ब्लॉक या टाउन का चयन करने के बाद आपको अगले पेज पर दुकानदारों के नाम की सूची आयेगी, इसमें से आपको अपने गाँव या टाउन के दुकानदार के नाम पर क्लिक करना है।
  8. अगले पेज पर आपके दुकानदार का नाम व अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी में कितने कार्ड बने है। up-ration-card-list-online-dekhe
  9. अब आपको इसमें दिए कार्ड संख्या पर क्लिक करना है जिसके बाद आप अगले पेज में जहाँ सभी कार्ड धारकों के नाम की लिस्ट आ जायेगी up-ration-card-khadya-surkhsha
  10. इस लिस्ट में अपना नाम ढूंढ कर अपने नाम पर क्लिक करने पर आपके परिवार के सभी सदस्यों सहित इसकी जानकारी आपको प्राप्त हो जायेगी।

यूपी राशन कार्ड के लिए योग्यता

  1. यूपी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर्ता 18 से अधिक वर्ष का होना चाहिए।
  2. यूपी राशन कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति यूपी का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  3. व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है।

राशन कार्ड के लिए दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पास बुक की फोटोकॉपी
  • बिजली का बिल
  • जाती प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • गैस कनेक्शन की फोटो प्रति

यूपी राशन कार्ड में अमेंडमेंट कैसे करें

अगर आपको अपने राशन कार्ड में कोई भी जानकारी सही करवाना चाहते है, तो आप यह जानकारियाँ सही करवा सकते हैं, इसके लिए आपको अपने ओरिजनल/मूल दस्तावेज़ों की आवश्यकता भी हो सकती है, क्योंकि कभी कभी सरकारी कार्यालयों में ओरिजनल डाक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं।

  • इसके लिए आपको अपने ब्लॉक अथवा रियल टाइम प्रोसेसिंग सिस्टम (RTPS) के ऑफिस जाना होगा।
  • फिर वहाँ से राशन कार्ड अमेंडमेंट अप्लीकेशन फॉर्म लें।
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी अपने दस्तावेजों के अनुसार सही सही भरें।
  • इस फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगा दें।
  • सभी जानकारियाँ भरने के बाद फॉर्म को ऑफिस में जा कर जमा करवा दें।
  • सभी दस्तावेज़ों की जाँच हो जाने के पश्चात आपके राशन कार्ड में सभी जानकारी सही कर दी जायेगी।

यूपी राशन कार्ड में अमेंडमेंट के लिए डाक्यूमेंट्स

अगर आपके राशन कार्ड के बनने पर उसमे कोई गड़बड़ी हुई हो तो आप उसको सही करवा सकते हैं, या इसके लिए कुछ डाक्यूमेंट्स आवश्यक हैं, इसकी सहायता से सरलता से आपका काम हो सकता है।

  1. गलतियों से सुधार के लिए नया आवेदन पत्र/फॉर्म ।
  2. जिस व्यक्ति का नाम जोडना हो, उसके आधार कार्ड की फोटोप्रति।
  3. विभागीय फॉर्म सीरियल नंबर।
  4. जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र।
  5. बेसिक अड्रेस प्रूफ। (मूल निवास प्रमाण पत्र।
  6. नाम में गलती होने पर सही नाम वाला कोई दस्तावेज दें।

यूपी राशन कार्ड पर मिलने वाली राशन का मूल्य

  • चीनी – 13रूपये 50 पैसे प्रतिकिलो।
  • गेहूँ – दो रूपये प्रतिकिलो।
  • चावल – तीन रूपये प्रतिकिलो।

NFSA पात्रता की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम(NFSA) की पात्रता लिस्ट में आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं, ये आप अपने फ़ोन पर भी ऑनलाइन चेक कर सकते है,

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Food and Logistics Department की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज खुलने पर आपको एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची में खोजें पर जाना है।NSFA-ration-card-list
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अलगे पेज पर nfsa की पात्रता सूची में खोजें, राशन कार्ड संख्या से व राशन कार्ड अन्य विवरण से ये दो विकल्प आएंगे।
  • अब आप जिस भी माध्यम से देखना चाहते हैं, उसका चुनाव करें।
  • इसको ओपन करने पर आपकी स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन फॉर्म आएगा।
  • यह फॉर्म भरें और फिर खोजें बटन पर क्लिक करने पर सारी जानकारी आपकी स्क्रीन अपर आ जायेगी।

आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची कैसे देखें

लॉक डाउन के समय दूसरे राज्यों में रह रहे, जितने भी मज़दूर अपने राज्य वापस आये। वो भी आत्म निर्भर भारत योजना के तहत प्रवासी पात्रता सूची में इन सभी प्रवासी मजदुरों का नाम भी प्रदेश सरकार ने रखा है। अतः आप सभी अपना नाम इस पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। दिए गए तरीके से आप यह आसनी से कर सकते हो।

  • इसके लिए आपको पहले खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर जाने बाद आपको आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी पात्रता सूची के ऑप्शन पर जाना है।
  • दूसरे पृष्ठ पर आपको जिलों के नाम की लिस्ट खुलने पर अपने ज़िले के नाम पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने निवास के अनुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में से एक ऑप्शन के अनुसार टाउन या ब्लॉक छांटना है।
  • अगले पेज पर ग्राम पंचायत की सूची में अपनी पंचायत के विकल्प पर जायें।
  • अब आपको अपने क्षेत्र/ कस्बे के दुकानदार का नाम ढूँढ कर उपसे क्लिक करना है।
  • इस पेज पर आपको राशन कार्ड की संख्या पर जाकर क्लिक करना है,अब आप पात्रता लिस्ट में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड आवेदक अब फ़ोन से भी कर सकते हैं, सत्यापन।

यूपी में खाद्य सुरक्षा योजना एक मार्च से प्रस्तावित है, इससे सभी पात्रों को सीधा लाभ मिल पायेगा, इससे कोई भी कोटेदार सत्यापन में गड़बड़ी नहीं कर पायेगा। up-ration-card-satyapan

यूपी राशन कार्ड के लाभ

  • राशन कार्ड का उपयोग अड्रेस प्रूफ व पहचान के तौर पर भी कितनी ही जगहों पर किया जा सकता है।
  • यूपी राशन कार्ड बैंक अकाउंट खोलने के लिए भी यूज़ होता है।
  • यह स्कूल तथा कॉलेज में भी एडमिशन के लिए आवश्यक होता है।
  • पैन कार्ड बनवाने में।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में।
  • आधार कार्ड बनवाने तथा
  • सिम कार्ड खरीदने में।
  • निवास प्रमाण पत्र जैसे सरकारी दस्तावेजों को बनवाने में।
  • वोटर आईडी आदि बनवाने में राशन कार्ड का लाभ प्राप्त होता है।

यूपी राशन कार्ड के लिये ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे अप्लाई करना है, इसकी सारी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी गई है।

नए राशन आवेदन के लिए फॉर्म कहाँ से डाउनलोड करें?

नए आवेदन के लिए आप खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड में करेक्शन के लिए क्या करें ?

राशन कार्ड में कोई भी सुधार किस प्रकार करना है,ये जानकारी आपको ये लेख पढ़ने पर मिल जायेगी।

यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें ?

आप सभी अब यूपी राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन अपने फ़ोन पर देख सकते हैं।

नया राशन कार्ड कितने दिनों में प्राप्त होगा ?

सभी जानकारी व दस्तावेज़ों के सत्यापन के बाद राशन कार्ड 15 दिनों के बाद आपको मिल जाएगा।

क्या यूपी खाद्य एवं रसद विभाग का कोई हेल्पलाइन नंबर भी है ?

हाँ यदि आपको राशन कार्ड से जुडी कोई भी समस्या हो तो इसके लिए Food and Logistics Department के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, आप इस पर शिकायत कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर –18001800150, 1967

1 thought on “यूपी राशन कार्ड आवेदन, स्टेटस: UP Ration Card list”

Leave a Comment