SSO ID Rajasthan: SSO Login & Registration कैसे करें, SSO आईडी देखें

SSO ID Rajasthan: राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर कई प्रकार की योजनाएँ शुरू की जाती हैं। इसी प्रकार राजस्थान सरकार द्वारा भी राज्य के नागरिकों के लिए इस प्रकार की कई योजनाएं शुरू की जाती हैं। यह राजस्थान SSO आईडी रजिस्ट्रेशन योजना भी इसमें से ही एक है। इस योजना के जरिये राज्य के नागरिक ऑनलाइन सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी।

यदि आप भी राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं, तो आपको SSO योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसके लिए राजस्थान सरकार की SSO पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। राजस्थान सरकार द्वारा जारी इस पोर्टल के माध्यम से सभी ई-सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकें इसलिए इसका निर्माण करवाया गया है। आप अगर इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं. तो अपने फ़ोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

SSO ID, बिजनेस रजिस्टर नंबर, उद्योग आधार नंबर, भामाशाह आईडी, आधार आईडी, आदि ई-सेवाओं का लाभ लेने के लिए यह आपकी डिजिटल आईडी के तौर पर काम करेगा। इस योजना के लिये पंजीकरण कैसे करेंगे व Rajasthan SSO आईडी बनाने के लिए पात्रता, इसके लिए जरूरी दस्तावेज इससे जुड़ी जानकारी आप हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान SSO ID रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार व राज्य सरकारों द्वारा देश का डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकारों द्वारा अपने नागरिकों को ऑनलाइन अधिक सुविधा देने के लिए एक पोर्टल पर ही कई सारी योजनाओं का लाभ दे रही है। इसके लिए आपको पहले पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा व इसके पश्चात आपको अपनी आईडी व पासवर्ड मिलेगा।

योजना का नामSSO राजस्थान
उद्देश्यराज्य के नागरिकों ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के मूल नागरिक
प्रबंधनडिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
लांच किसने कीराजस्थान सरकार ने
ऑफिसियल वेबसाइटrajasthan.gov.in

राजस्थान SSO आईडी पात्रता

  1. राजस्थान SSO आईडी रजिस्ट्रेशन योजना का लाभ व पोर्टल पर पंजीकरण आप तभी कर सकते हैं। जब आप राज्य के मूल निवासी हों अन्य कोई व्यक्ति इसमें अपना पंजीकरण नहीं करवा सकता है। आप यह गूगल, भामाशाह, व फेसबुक आईडी से बना सकते हैं।
  2. राजस्थान सरकार की इस योजना का लाभ उठाने हेतु आप निजी कर्मचारी, आम नागरिक, कारोबारी, SSO पोर्टल पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। राजस्थान सरकार के कर्मचारी अपना SIPF की डिटेल्स से लॉगिन कर सकेंगे।
  3. आपके पास केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा जारी डिजिटल आईडी होनी आवश्यक है।

SSO राजस्थान लॉगिन आईडी की विशेषताएँ व लाभ

  • इस योजना के तहत आप इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर के आप अपने पैसे व समय दोनों बचा सकते हैं। व आपको सभी योजनाओं की जानकारी व लाभ एक ही पोर्टल के नोटिफिकेशन से मिल सकेगा।
  • एसएसओ राजस्थान ऐसी में पंजीकरण से राज्य के सभी नागरिकों को सरकार द्वारा प्रदान एक ही आईडी व पासवर्ड से कई तरह की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
  • लोगों के द्वारा दी गई जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर ही रहेगी। कोई भी अन्य व्यक्ति इसका उपयोग नहीं कर सकेगा।

राजस्थान SSO आईडी पंजीकरण हेतु जरूरी दस्तावेज

राजस्थान SSO आईडी का लाभ आप तभी उठा सकेंगे जब आप अपना पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हों। किन्तु पंजीकरण करने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। पंजीकरण हेतु नीचे दिए गए दस्तावेज आवश्यक हैं।

  • मूलनिवास प्रमाण पत्र।
  • जन आधार कार्ड।
  • भामाशाह आईडी।
  • आधार कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।
  • व्यवसाय रजिस्ट्रेशन संख्या।
  • ईमेल आईडी।

SSO आईडी बनाने के तरीके

  • आप अपनी SSO आईडी गूगल आईडी से बना सकते हैं ।
  • फेसबुक आईडी से भी आप अपनी SSO आईडी बना सकते हैं।
  • भामाशाह आईडी से।
  • व आधार कार्ड के जरिये।

Rajasthan SSO ID Registration कैसे करें?

यदि आप भी राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं और आप को भी SSO आईडी में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है। तो आप दिए गए स्टेप्स की सहायता से अपना पंजीकरण कर सकते है।

  • पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान SSO की ऑफिसियल वेबसाइट (sso.rajasthan.gov.in) पर जाना है।
    SSO ID Rajasthan: SSO Login & Registration कैसे करें, एसएसओ आईडी देखें
  • होम पेज में आपको 2 ऑप्शन मिलते हैं, रजिस्ट्रेशन व लॉगिन का।
  • इसमें से यदि आपको अपना पंजीकरण करना है। तो आप रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • और आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है तो आप लॉगिन कर लें।
  • अब रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर तीन ऑप्शन आएंगे। सिटीजन, उद्योग एवं गवर्मेंट एम्प्लॉय।
  • इसमें से आपको देख कर एक ऑप्शन का चयन कर लेना है।
  • जैसे आप अगर आम नागरिक हैं तो आपको सिटीजन का विकल्प चुन लेना है।
  • इस विकल्प का चुनाव करने पर आपकी स्क्रीन पर अन्य 4 विकल्प आएंगे जैसे – भामाशाह आधार, ईमेल आईडी, फेसबुक आईडी, व गूगल आईडी आपको इसमें से अपने हिसाब से कोई एक विकल्प छाँट लेना है।
  • इसमें से कोई विकल्प चुनने के बाद आपको अब पूछी गई सारी जानकारी भरनी है। व अपनी आईडी बना लेनी है।
  • राजस्थान SSO लॉगिन आईडी बन जाने के बाद आपको पहली बार लॉगिन करने पर फिर से कुछ जानकारी पूछी जायेगी। आपको यह जानकारी भर कर सबमिट कर लेनी है।

SSO राजस्थान एप्प डाउनलोड करने का प्रोसेस

SSO राजस्थान फ़ोन एप्प डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फ़ोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। इसमें आपको सर्च बॉक्स में SSO RAJ टाइप कर के सर्च कर लेना है। इसके बाद यह आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा अब आपको ये एप्प डाउनलोड कर लेना है। अब आप इस एप्प से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इससे कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Helpline Number

अगर आपको अपना पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की समस्या होती है, या फिर आपको योजना से जुडी कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करनी हो तो आप इस नंबर 0141-5153-222/5153-717 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकते हैं। या फिर आप इस ईमेल [email protected] पर अपनी समस्या को मेल कर सकते हैं।

Leave a Comment