उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण | UP Labour Registration Online upbocw.in

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण – इस योजना का शुभारम्भ यूपी राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया है। Uttar Pradesh Shrmik Registration योजना के तहत राज्य के श्रमिकों का पंजीकरण होने पर श्रमिक कार्ड प्रदान किया जायेगा जिसकी सहायता से पंजीकृत श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। यूपी श्रमिक कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको यूपी श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।

अगर आप भी अपना यूपी श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो आपको रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यूपी श्रमिक पंजीकरण से जुडी जानकारी आपको इस लेख में प्राप्त हो जायेगी। यूपी श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है। योजना के लाभ एवं विशेषताएँ, आदि यदि आप भी अपना यूपी श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इस लेख की सहायता से आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना की शुरुआत की गई है। योजना के माध्यम से राज्य के श्रमिक नागरिकों का राज्य की श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवा के नागरिकों को सरकार द्वारा जारी की जाने वाली योजनाओं के तहत लाभ दिया जायेगा।

इस यूपी श्रमिक पंजीकरण योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 12000 हजार रुपये से 100000 लाख रुपये तक की सहायता श्रमिकों को दी जा रही है। यह योजना राज्य के श्रमिकों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के सभी श्रमिक जिनकी आयु की 18 वर्ष से 60 वर्ष तक हो वह सभी योजना के तहत सकते हैं

योजनाउत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण
योजना किसने शुरू कीराज्य के मुख्यमंत्री जी ने
विभागउत्तर प्रदेश श्रम विभाग
वर्ष2024
उद्देश्यराज्य के श्रमिक नागरिकों को श्रमिक कार्ड प्रदान करवाना
लाभार्थीश्रमिक परिवार के व्यक्ति
आवेदन कर प्रकारऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटupbocw.in

कौन श्रमिक कर सकेंगे योजना में आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी श्रमिक पंजीकरण योजना के तहत राज्य के वे सभी मजदूर आवेदन कर सकते हैं, जो कि आय प्राप्ति के लिए ये सभी कार्य करते हैं।

  1. कारपेंटर का काम करने वाले व्यक्ति।
  2. कुआँ निर्माण करने वाले व्यक्ति।
  3. पत्थर/चट्टान तोड़ने का काम करने वाले।
  4. बिल्डिंग निर्माण में काम करने वाले मज़दूर।
  5. ईंट के भट्टे में काम करने वाले व्यक्ति।
  6. पत्थर/सीमेंट ढ़ोने वाले।
  7. मोजेक पॉलिश करने वाले व्यक्ति।
  8. चूना बनाने वाले श्रमिक।
  9. लोहार।
  10. घर एवं छप्पर बनाने वाले।
  11. राजमिस्त्री।
  12. प्लम्बर।
  13. रंगाई/पुताई करने वाले।
  14. कन्स्ट्रक्शन साइट पर चौकीदार का काम करने वाले।

आपके काम की जानकारी :- मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें यहां से चेक करें

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण कार्ड का मुख्य उद्देश्य

राज्य सरकार का श्रमिक कार्ड जारी करवाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिक व्यक्तियों को ऑनलाइन पंजीकरण करवा कर श्रमिक कार्ड प्रदान करवाना व राज्य के श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इसकी सहायता से राज्य के श्रमिकों को और राज्य के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। राज्य के श्रमिक बन्धु योजना के तहत अपने मोबाइल फ़ोन की सहायता से ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

योजना के तहत श्रमिक कार्ड बनने से राज्य के श्रमिक नागरिकों को सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली योजनाओं का लाभ इन श्रमिक कार्ड धारक व्यक्तियों को प्राप्त हो सकेगा। जिसका लाभ की बहुत ही कम व्यक्तियों को मिल पता था। इसकी सहायता से श्रमिकों को रोजगार की खोज में नहीं रहना होगा। जिन परिवारों का श्रम विभाग में पंजीकरण हो जायेगा, उन श्रमिक परिवारों को कई योजनाओं से लाभ प्राप्त होंगे।

Labour Card Registration new Update

जो मज़दूर मनरेगा योजना में काम करते हैं। उन मज़दूरों को इस योजना के तहत अधिक लाभ मिलेगा। जिन श्रमिकों का पंजीकरण रोजगार के लिए हो रखा है। जो कि मनरेगा के तहत 80 दिन से 100 दिन तक काम करते हैं। उन सभी का भी श्रम विभाग में पंजीकरण होगा। व इन श्रमिकों को सरकार एवं विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक अपना पंजीकरण नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र या वह खुद भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। सरकार द्वारा इन मनरेगा के तहत पंजीकृत पात्र श्रमिकों की जानकारी तैयार की जा रही है।

यूपी श्रमिक कार्ड से मिलने वाली योजनाओं का लाभ

जिन सभी श्रमिकों का यूपी श्रम विभाग में पंजीकरण होगा। उन सभी श्रमिकों को नीचे दी गई योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी श्रमिक वर्ग से हैं, आप योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  1. निर्माण कामगार बालिका मदद योजना।
  2. निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना।
  3. कौशल विकास तकनीकी योजना।
  4. आवासीय विद्यालय योजना।
  5. मेधावी छात्र पुरस्कार योजना।
  6. शिशु हित लाभ योजना।
  7. संत रविदास शिक्षा सहायता योजना।
  8. मातृत्व हितलाभ योजना।
  9. सौर ऊर्जा सहायता योजना।
  10. निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना
  11. विकलांगता सहायता योजना।
  12. पेंशन सहायता योजना।
  13. गंभीर बीमारी सहायता योजना।
  14. निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना।
  15. कन्या विवाह योजना।
  16. आवास सहायता योजना।
  17. चिकित्सा सुविधा योजना।
  18. अक्षमता पेंशन योजना।

यूपी श्रमिक कार्ड के लाभ

  • जिन श्रमिकों के पास श्रमिक कार्ड होगा वो इसकी सहायता से सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • राज्य के श्रमिक परिवार के व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
  • श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के परिवार में किसी बच्चे के जन्म पर मातृत्व योजना के अंतर्गत बेटे के जन्म पर 10000रूपये हुए बेटी के जन्म पर 12000 रूपये की सहायता दी जाएगी।
  • पात्र श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा और बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की जायगी।
  • श्रमिक कार्ड धारक व्यक्तियों को परिवार की 2 बेटियों के विवाह पर कन्या विवाह योजना के तहत 55000 रूपये की सहायता दी जायेगी।
  • इन पंजीकृत श्रमिकों को घरों की मरम्मत के लिए सरकार की और से 15000 रूपये और घर बनाने के लिए 1लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।
  • पंजीकृत श्रमिक परिवारों को सरकार द्वारा राशन सुविधा भी दी जायेगी। इसके तहत इन पंजीकृत परिवारों को 2 रूपये किलो गेहूँ और चावल दिया जाएगा।
  • पात्र श्रमिकों के परिवार के बच्चों को शिक्षा के लिए उनकी कक्षा के आधार पर सहायता की जाती है। जैसे- 1. कक्षा 5 से लेकर कक्षा 7 तक के विद्यार्थियों को 4000 रूपये मिलेंगे। 2. कक्षा 8 से  9 वीं तक के छात्रों को 5000 रूपये दिए जायेगे। 3. कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों को 8000 रूपये दिए जाएंगे।

यूपी श्रमिक पंजीकरण पात्रता

यादो आप भी यूपी श्रमिक पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सरकार द्वारा तय पात्रता ज्ञात होनी आवश्यक है। जो की इस प्रकार से है।

  • यूपी श्रमिक पंजीकरण के लिए केवल राज्य के स्थाई नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
  • यूपी श्रमिक पंजीकरण आवेदन के लिए आवेदक व्यक्ति की उम्र 18 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक कार्ड केवल परिवार के मुखिया व्यक्ति का बनाया जायेगा।
  • श्रमिक पंजीकरण के लिए आवेदक द्वारा कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के तौर पे काम किया गया हो।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण हेतु जरुरी डाक्यूमेंट्स

  1. आवास प्रमाण पत्र।
  2. परिवार रजिस्टर नकल।
  3. परिवार के सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड की फोटोप्रति।
  4. आवेदक का आधार कार्ड।
  5. मोबाइल नंबर।
  6. राशन कार्ड।
  7. आय प्रमाण पत्र।
  8. जाति प्रमाण पत्र।
  9. पासपोर्ट साइज फोटो।
  10. बैंक पासबुक फोटो कॉपी।

यूपी श्रमिक पंजीकरण करें

यदि राज्य का कोई भी श्रमिक वर्ग का व्यक्ति श्रम विभाग में अपना पंजीकरण करवाना चाहता है। तो वह व्यक्ति दिए गए कुछ स्टेप्स की सहायता से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

  • आवेदन के लिए आपको यूपी श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट upbocw.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज में आपको श्रमिक पंजीयन या (नवीनीकरण के लिए) के विकल्प पर क्लिक कर लेना है। उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण 2023 | UP Labour Registration Online upbocw.in
  • अब आपको श्रम अधिनियम प्रबंधन प्रणाली का होम पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • यहाँ आपको रजिस्टर नाउ के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड भरना होगा। अब आपको लॉगिन करने के बाद आपको एक्ट का चुनाव कर के पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • नेक्स्ट पेज में दिए गए दिशा निर्देश पढ़ लें।
  • पोर्टल पर जाने पर आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा। इसमें सभी जरुरी जानकारी भर लें।
  • इसके साथ ही फॉर्म में मांगे गए जरुरी दस्तावेज भी अपलोड कर लें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको आवेदन शुल्क भी जमा करवाना होगा।
  • एप्लीकेशन फीस जमा होने के कुछ दिनों पश्चात आप श्रमिक कार्ड प्रिंट भी करवा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  1. श्रमिक पंजीकरण से जुडी शिकायत दर्ज करने के लिए आपको uplabour.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर आपको ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  3. अब आपको अगले पेज पर ऐड न्यू ग्रीवेंस के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ग्रीवेंस फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें आपको शिकायत का प्रकार, नाम, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जिला, पता, दस्तावेज, और स्क्रीन पर दिए गए कैप्च्या कोड दर्ज कर लेना है।
  5. अब आपको यह फॉर्म सबमिट कर लेना है।
  6. जिसके बाद आपकी ग्रीवेंस की प्रोसेस पूरी हो जायेगी।

लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको यूपी श्रम विभाग ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको स्कीम्स के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद लिस्ट ऑफ़ लेबरर्स बेनिफिटड फ्रॉम स्कीम के ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपको अपने जिले और योजना का चयन करना है। आपको सबमिट कर लेना है।
  • अब श्रमिक लाभार्थी सूची आपके सामने आ जाएगी।

Leave a Comment