उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना : यह योजना यूपी सरकार राज्य की निराश्रित वृद्ध महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिन महिलाओं ने आवेदन ने पेंशन के लिए आवेदन किया है। वह सरकार द्वारा जारी की गई नयी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में अपना नाम कैसे चेक करें यहाँ आपको इस लेख में बता रहे है।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना जारी लिस्ट
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन महिलाओं के लिए इस उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है जिनके पास किसी प्रकार का आश्रय नहीं होता है। व जिन महिलाओं के पति की मृत्यु के बाद जो निराश्रित हों।राज्य की उन सभी महिलाओं के लिए योगी सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है इसमें राज्य की वह सभी पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। इस योजना के तहत सरकार की और से महिलाओं को प्रतिमाह 300 रूपये की राशि मिलती है।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा पात्र महिला के बैंक अकाउंट में यह राशि भेजी जाती है। आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना होगा। आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से करवा सकते हैं। आवेदन होने के बाद राज्य सरकार द्वारा उन लाभार्थी महिलाओं की सूची जारी की जाती है। आप अपना नाम भी देख सकते हैं जिन महिला पत्रों का नाम लिस्ट में होगा उन्हें पेंशन प्राप्त हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें
यूपी निराश्रित महिला पेंशन लिस्ट में अपना नाम नीचे दिए गए तरीके से राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in पर देख सकते हैं।
- योजना की आधिकरिक वेबसाइट पर होमपेज में आपको निराश्रित महिला पेंशन के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको यहाँ दी गई पेंशनर्स सूची 2023 पर क्लिक कर लेना है।
- अब आपको अपना जिले का चयन कर लेना है।
- अगले पेज पर आपको अपना विकासखंड या नगर निकाय चुन लेना है।
- अब अपना वार्ड या ग्राम पंचायत चुन लेना है।
- अब अपना नाम आप अपने गांव की निराश्रित महिला पेंशन लिस्ट में देख सकते हैं।
- इस प्रकार सरलता से आप अपना नाम यूपी निराश्रित महिला पेंशन लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
यूपी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए कैसे आवेदन करें
इस प्रकार की सरकारी योनाओं से जुडी जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें