UP e Sathi Portal: यूपी जाति प्रमाण पत्र अब बनेगा ऑनलाइन, ऐसे करें आवेदन

UP E Sathi Portal उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों की सरलता के लिए अलग अलग दस्तावेज़ बनाने हेतु यह UP E Sathi Portal ऑनलाइन पोर्टल जारी किया गया है। इस पोर्टल पर अब उत्तर प्रदेश के नागरिक अपना यूपी जाति प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेगें। ऑनलाइन यूपी ई साथी पोर्टल से आप कैसे अपना यूपी जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यह इस लेख में बताया गया है।

UP E Sathi Portal: यूपी जाति प्रमाण पत्र अब बनेगा ऑनलाइन, ऐसे करें आवेदन
UP E Sathi Portal: यूपी जाति प्रमाण पत्र अब बनेगा ऑनलाइन, ऐसे करें आवेदन

UP E Sathi Portal क्या है

UP E Sathi Portall यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभ नागरिक सभी तरह के प्रमाण पत्र व अन्य कुछ दस्तावेज भी ऑनलाइन बना सकेगें। इससे नागरिकों को किसी भी प्रकार से अलग अलग सरकारी कार्यालयों चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगें। राज्य के वह नागरिक जिनको अपना कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना है। उनको पहले UP E Sathi Portal पर ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवाना है।पंजीकरण होने के पश्चात आप अपनी लॉगिन डिटेल्स भरने के बाद लॉगिन होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको भुगतान भी करना है। व भुगतान होने के बाद रसीद ले लें। कुछ दिनों में सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको आपका जाति प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

आवेदन हेतु जरुरी दस्तावेज

  • फ़ोन नंबर।
  • आधार कार्ड।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड।

UP E Sathi Portal पर कौन से प्रमाण पत्र बनेगें

यहाँ ऑनलाइन पोर्टल पर निम्न दिए गए कुछ प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • हैसियत प्रमाण पत्र।
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र।

यूपी जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

अगर आप भी अपना उत्तर प्रदेश कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं। तो आपको UP E Sathi की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

  • UP E Sathi की ऑफिसियल वेबसाइट पर होम पेज में आपको नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन पन्जिक्र फॉर्म भरना है।
  • फॉर्म अच्छे से भरने के बाद सुरक्षित करें बटन पर क्लिक कर लें।
  • पंजीकरण होने के बाद में आपको लॉगिन करना है।
  • लॉगिन होने के बाद आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • अब आपको यहाँ सेवा का चयन करना है।
  • चयन करने के बाद इसका आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र भर लेना है, व इसके साथ ही दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
  • अब आपको यहाँ शुल्क का भुगतान करके रसीद लेनी है।
  • अब आपका आवेदन पूर्ण हो चुका है।

यूपी किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची ऐसे देखें

ऐसी ही सरकारी योजनाओं से जुडी जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

Leave a Comment