Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana: किसानों का 2 लाख रुपये का कर्ज माफ़, कैसे देखें लिस्ट में नाम

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List राज्य सरकार की और से उन सभी छोटे व गरीब सीमांत किसानों को कर्ज़ा से राहत देने हेतु कर्जा माफ़ी की योजना शुरू की गई है। इससे छोटे किसान अपने ऋण से मुक्त हो सकेंगे। जिससे उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं होगा। पात्र आवेदक का सरकार द्वारा 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा।

कर्ज माफ़ी योजना आवश्यकता

जिस प्रकार उन सभी सीमांत व छोटे किसानों जिनके पास की खेती की काम भूमि होती है वह अपनी खेती हेतु असंगठित क्षेत्रों से कर्ज ले लेते हैं। व कृषि में कई प्रकार के खर्चों को पूरा करने के लिए यह कई क़र्ज़ ले लेते हैं व इन्हे चुका नहीं पाते हैं। व इस प्रकार के क़र्ज़ के जाल में किसान फंस जाते हैं। व कई बार कर्ज न चुका पाने से कुछ किसान आत्महत्या भी कर लेते हैं। इस प्रकार इन्हे इन कर्जों सी राहत दिलाने हेतु यह योजना शुरू की गई है।

राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना आवेदन हेतु शर्तें

यदि आप भी राजस्थान से हैं व किसान हैं तो आपको कर्जा माफ़ी हेतु आवेदन करने से पहले इसकी कुछ शर्तें जानी जरुरी होगा।

  • इस योजना के लिए आप यदि राजस्थान के मूल निवासी हैं तो तभी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपका स्थाई निवास प्रमाणपत्र जरुरी होगा।
  • आपको फसलों के लिए ही कर्जा माफ़ होगा। फसलों में प्रयोग किये जाने वाले कीटनाशक व कृषि से संबंधित उपकरण व अन्य खाद आदि में नहीं।
  • Rajasthan kisan Karj Mafi Yojana में केवल राज्य के सीमांत व छोटे किसान ही आवेदन कर सकेंगे।
  • योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा तय सहकारी बैंक व सहकारी संस्था से लिया गया कर्जा ही माफ़ हो सकेगा।
  • योजना में केवल 2 लाख का ही कर्जा माफ़ होगा।

पात्र उमीदवार कौन होगें

जिन किसानों का राज्य में स्थाई निवास हो आपके पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र हो। व आप या तो सीमांत किसान या छोटे किसानों की श्रेणी से हो। आपके पास 2 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि न हो। आपका पेशा केवल कृषि हो।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana आवेदन कैसे करें

अगर आपको भी योजना का लाभ लेना है तो आपको अपना ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके िये आपको राजस्थान सरकार की आधकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करना है।

  • राज्य सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज में आपको लॉगिन पर क्लिक कर लेना है। इसके बाद आपको लॉगिन और रजिस्ट्रेशन में से लॉगिन का चयन करना है।
  • इसके बाद नए पेज में आपको राईट साइड पर आपको मेनू पर क्लिक करना है। यहाँ new registration विकल्प का चयन करना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर, फोटो को भरना है। इसके बाद आपको मांगी गई सभी जानकारी भर लेनी है।
  • अब आपको अपना स्थाई पता भरना है। यदि आपका वर्तमान पता भी यही है तो आपको हाँ के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपको अपना कर्ज व बकाया राशि भरनी है। इसमें आपको छूट राशि भी भर लें।
  • यहाँ आपको सभी जानकारी भर लेनी है। जानकारी भरने के बाद इसको सबमिट कर लें। सबमिट होने पर अलर्ट का मैसेज आएगा। इसमें आपको yes के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपका आवेदन आईडी जेनरेट हो जायेगी। इसको अब सेव कर लें।

लिस्ट में नाम कैसे देखें

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojanaकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज में सर्च के विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब नए पेज में आपको बैंक का नाम, ब्रांच, कैप्स में विकल्प भरने हैं।
  • अब नए पेज में इस योजना में लाभार्थियों की लिस्ट ओपन हो कर आएगी इसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

इस प्रकार आप अपना नाम लिस्ट में देख सकते हैं।

राजस्थान राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

इस प्रकार की सरकारी योजनाओं से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट को फॉलो करें।

Leave a Comment