मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें | mgnrega ka paisa kaise check kare

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें :- मनरेगा केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत 100 दिन का गारण्टी रोजगार प्रदान करवाया जाता है। इसके लिए उम्मीदवार को जॉब कार्ड बनवाना जरूरी होता है। तभी मनरेगा योजना के तहत आपको काम मिलेगा। जिन भी लाभार्थियों द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत काम किया है।

सरकार द्वारा उनके द्वारा किये गए कार्य का विवरण व उनकी प्रतिदिन की हाज़िरी, व उनके द्वारा किये गए कार्य की कुल पेमेंट का हिसाब वह मनरेगा पेमेंट लिस्ट में देख सकते हैं। आप अपने फ़ोन की सहायता से ही अपनी मनरेगा का पेमेंट चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं की आप मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें

मनरेगा का पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन 2024

मनरेगा पेमेंट लिस्ट देखने के लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पेमेंट लिस्ट में अपना विवरण देख सकते हैं। आप मनरेगा की वेबसाइट से सभ राज्यों की पेमेंट लिस्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जॉबकार्ड अकॉउंट नंबर, व मनरेगा बैंक अकाउंट जो की आधार कार्ड से लिंक्ड हो उसकी आवश्यकता है।

मनरेगा के पोर्टल पर उन सभी व्यक्तियों के कार्य व हाज़िरी भुगतान आदि का विवरण दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को वर्ष के 100 दिन का गारण्टी रोजगार प्राप्त होता है। जिसका भुगतान सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक अकॉउंट में सीधे ट्रांसफर किया जाता है।

How to Check manrega paayment list

योजना मनरेगा का पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें
मंत्रालयकेंद्र सरकार
लाभार्थीयोजना के तहत कार्य करने वाले व्यक्ति
उद्देश्यमनरेगा का पेमेंट लिस्ट ऑनलाइन प्रदान करवाना
आधिकारिक वेबसाइट(nrega.nic.in)
वर्ष2024

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें यहां से देखें

मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें ऑनलाइन?

  • मनरेगा का पेमेंट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ वेबसाइट पर जाते ही होम पेज खुल जायेगा
  • होम पेज पर आपको ट्रांसपेरेंसी एंड एकाउंटेबिलिटी (Transparency & Accountability) के विकल्प पर टैप करके इसमें से जॉब कार्डस के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • जॉब कार्ड्स के ऑप्शन पर क्लिक करने पर अगले पेज में राज्यों की सूची खुल कर आ जाएगी। अब आप यहाँ अपने राज्य के नाम पर क्लिक कर लें। manrega-ka-payment-list
  • राज्य के नाम पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर रिपोर्ट्स का पेज खुल कर आ जायेगा। इसमें आपको मांगी गई जानकारी (जिला,ब्लॉक,वित्तीय वर्ष,पंचायत) भरनी है। व यह भर लेने के बाद प्रोसीड वाले विकल्प पर क्लिक कर लें। manrega-ka-payment-list-online
  • प्रोसीड करने के बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर आपकी ग्राम पंचायत के सभी जॉब कार्ड धारक सभी लोगो की लिस्ट खुलकर आ जाएगी। इस लिस्ट में लोगों के नाम व जॉब कार्ड नंबर दिए गए होंगे।
  • इस लिस्ट में अपना नाम देख कर उसमे दिए गए जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक कर लें। manrega-ka-payment-list-online-check
  • जॉब कार्ड संख्या पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा योजना के अंतर्गत किये गए कार्य, हाज़िरी, भुगतान से जुड़ा सारा विवरण खुल कर आपकी स्क्रीन पर आ जायेगा। यहाँ आप अपने किसी भी वर्ष के कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको जिस भी कार्य में मनरेगा का पेमेंट आदि का विवरण देखना है उस वर्ष पर क्लिक कर लें।
  • अब यहाँ नयी सूची खुलकर आ जाएगी। यहाँ आपको Distinct Number of Muster Rolls used(Amount) के सामने दी गई संख्या पर क्लिक कर लें।
  • अगले पेज में आपके द्वारा किये गए कार्य का नाम कितने दिन काम किया, दिन के हिसाब से आपकी हाज़री व काम के दिनों के हिसाब से आपकी मनरेगा का पेमेंट का सारा विवरण यहाँ आप देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप यहाँ आपके द्वारा किये गए काम का भुगतान व अन्य सभी विवरण यहाँ सरलता से देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आपने जाना की मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें, इसी तरह आप भी नरेगा का पेमेंट चेक कर सकते हैं।

FTO(Fund Transfer Order) जेनरेट कैसे करें ?

  • एफटीओ जेनरेट करने के लिए सबसे पहले आपको मनरेगा की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको यहाँ State FTO Entry के विकल्प पर जाना है।
  • इसके बाद आपको अगले पेज में राज्यों की सूची में अपने राज्य का चुनाव कर ले।
  • राज्य का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आंगी गई जानकारी जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड सिक्योरिटी कोड आदि भरने के बाद लॉगिन कर लें।
  • इसकी बाद आप जेनेरेट FTO के विकल्प पर क्लिक कर लें। अब आपका FTO जेनेरेट हो जायेगा

मनरेगा का पेमेंट FTO ट्रैक करने की प्रक्रिया

  • आवेदक व्यक्ति सबसे पहले मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये।
  • यहाँ आपको होमपेज में ट्रैक FTO के लिंक पर क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको अपना FTO नाम, रेफरेन्स नंबर, या ट्रांजेक्शन नंबर दर्ज करके सर्च करना है।
  • सर्च करने पर आपका FTO स्टेटस आपकी स्क्रीन पर खुल कर आ जायेगा।

मनरेगा की पेमेंट परफॉरमेंस डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया।

  • इसके लिए आपको मनरेगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • व यहाँ होमपेज पर payment performance Dashboard के विकल्प पर जाना है।
  • मनरेगा का पेमेंट परफॉरमेंस डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर payment performance Dashboard लॉगिन पेज खुल कर आ जायेगा।
  • अब आपको इसमें मांगी गई जानकारी मोबाइल नंबर, पासवर्ड व कैप्च्या कोड भरना है।
  • इसके बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करके आप अपना मनरेगा का पेमेंट परफॉरमेंस डैशबोर्ड देख सकते हैं।
  • देखने के पश्चात यदि आप इसे प्रिंट करना चाहते हैं, तो सेव व डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं।
मनरेगा का पेमेंट कैसे चेक करें FAQ

मनरेगा में कितने दिनों का रोजगार प्रदान किया जाता है?

मनरेगा योजना के तहत एक श्रमिक को वर्ष के 100 दिन का गारंटी रोजगार दिलाया जाता है।

मनरेगा योजना के तहत किन लोगो को काम मिलता है।

नरेगा के तहत उन सभी बेरोजगार लोगों को काम मिलता है। ज्जिनके पास आए का कोई साधन न हो व वह सभी व्यक्ति जो अपनी इच्छा से इस योजना के तहत कार्य करना चाहते हैं।

मनरेगा का पेमेंट योजन के तहत कितने रूपये की मज़दूरी मिलती है ?

मनरेगा योजना के तहत पहले एक दिन की 182 रूपये की मज़दूरी मिलती थी लेकिन अब सरकार ने इस राशि को बढ़ा कर 202 कर दिया है।

मनरेगा का पेमेंट लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

मनरेगा का पेमेंट लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको यह लेख पढ़ना होगा जिसकी सहायता से आप अपना नाम लिस्ट में चेक कर पायेगें।

क्या मनरेगा और नरेगा अलग अलग योजना हैं ?

जी नहीं यह दोनों एक ही योजना हैं। वर्ष 2009 में इसका नाम नरेगा से मनरेगा कर दिया गया था

इस योजना के तहत होने होने वाले कार्य में कोई निर्धारित आयु सीमा हैं ?

जी हाँ इस योजना के तहत केवल 18 वर्ष से अधिक वाले व्यक्ति काम कर सकते हैं।

Leave a Comment