मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऑनलाइन चेक करें | NFSA Ration Card Patrata Parchi MP

मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची: राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज़ होने के साथ ही, साथ उन सभी परिवारों को काम दामों में राशन भी उपलब्ध करवाता है, जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उन सभी लोगों को राशन कार्ड से जुडी जानकारी होनी आवश्यक है, जो कि आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं, इसके लिए आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड करनी है, इससे उन सभी लोगों को लाभ होगा जो राशन कार्ड धारक हैं। अब आप अपनी राशन कार्ड पात्रता पर्ची ऑनलाइन (Ration Card Patrata Parchi MP) भी डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड देश के सभी राज्यों में बनाया जाने वाला दस्तावेज है, इसमें आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी तो होती ही है साथ ही यह कई जगहों पर आवश्यक होता है।

NFSA Ration Card Patrata Parchi क्या है?

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम NFSA का पूरा नाम है। इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों व परिवारों को कम दामों में राशन उपलब्ध करवाना है, इसमें राज्य के उन परिवारों/वर्गों को कम मूल्यों पर राशन जैसे चीनी, दाल, केरोसिन, चावल, गेहूँ, दिया जाता है, जो आर्थिक तौर से कमजोर होते हैं, यह अधिनियम 10 सितम्बर 2013 में अधिसूचित किया गया था।

मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची

राशन कार्ड पात्रता पर्ची (Ration card eligibility slip) एक ऑनलाइन सूची या लिस्ट भी कही जा सकती है, जिसमें हम अपने राशन कार्ड से जुडी तमाम जानकारी देख सकते हैं, यहाँ हम आपको आपके राज्य मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची किस प्रकार डाउनलोड करनी है बताएंगे।

लेख MP राशन कार्ड पात्रता पर्ची
वर्ष2024
विभागराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
वेबसाइटState Food Security Portal, Madhya Pradesh

यह भी देखें : – नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट ऐसे चेक करें ऑनलाइन

मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची कैसे डाउनलोड करें

वो लोग जो भी मध्यप्रदेश के निवासी हैं, व सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहतें हैं, तो आप लोगो इस लेख में मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, की कैसे आपको MP राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड करनी हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश की खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • यहाँ वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा, अब आपको तीसरे ऑप्शन पर क्लिक करना है, जैसे निचे चित्र में दिखाया गया है।mp-ration-card-patrta-parchi
  • इस ऑप्शन पर जाने पर आपकी स्क्रीन पर मध्यप्रदेश फ़ूड सिक्योरिटी पोर्टल वाला पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज में जाकर आपको स्क्रॉल डाउन करके नीचे ऑप्शन दिखेगा, पात्रता श्रेणियाँ (खाद्य सामग्री के लिये पात्रता पर्ची डाउनलोड) इस ऑप्शन पर आपको जाना है।
  • इस ऑप्शन पर जाने के बाद आपको अगले पेज में समग्र परिवार आईडी, माह, कैप्च्या कोड भरना है, तथा डाउनलोड करें। mp-card-patrta-prchi-download
  • डाउनलोड करें पर क्लिक करने पर, अगले पेज पर आपकी राशन कार्ड पात्रता पर्ची उपभोक्ता प्रति(Ration Card Patrata Parchi MP) डाउनलोड हो जायेगी, तथा इस पर्ची में जितनी आपकी पात्रता होगी वह भी दिखाई देगी। मध्यप्रदेश-राशन-कार्ड-पात्रता-पर्ची
  • कुछ इस प्रकार आपकी पात्रता पर्ची आपकी स्क्रीन पर आ जायेगी, अब आप इसको डाउनलोड करके अपने राशन कार्ड के साथ जोड़ लें, इससे आपको इस योजना का पूरा लाभ होगा।

मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम कैसे जोड़ें?

राशन कार्ड पात्रता पर्ची में जितने सदस्यों का नाम होगा, उनकी यूनिट के हिसाब से परिवार के सदस्य को राशन प्राप्त होती है, यही आपके परिवार में किसी सदस्य का नाम इसमें नहीं है, तो आप दिए गए तरीके से परिवार के सदस्यों का नाम इस पात्रता पर्ची में जोड़ सकते हैं।

  • यदि आपको किसी अन्य सदस्य का नाम मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची में जोड़ना है, तो इसके लिए सबसे पहले आपको http://samagra.gov.in/ पर जाना है।
  • इसके बाद आपको इस अगले पेज पर स्क्रॉल डाउन करके, समग्र नागरिक सेवा(new) में दूसरे ऑप्शन सदस्य पंजीकृत करें, पर क्लिक करना है।
    mp-ration-card-add-member
  • अगले पेज में आपको कुछ निर्देश दिए गए होंगे जिसमें बताया गया ह की क्या दस्तावेज आपका यहाँ लगेगा, इसमें मोबाइल नंबर जो की सक्रिय हो आपका अनुरोध जमा होने पर, आपके इस मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का एक OTP यानी की वन टाइम पासवर्ड आएगा, तथा इसी OTP के माध्यम से आपकी पहचान सत्यापित की जायेगी।
  • यदि आप किसी आईडी प्रूफ में बदलाव करना चाहते हैं, तो इसके लिए स्थानीय निकाय को अप्रूवल आव्सय्क होगा।
  • एवं आपको 10वीं का अंकपत्र,आधारकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि में से कोई एक डॉक्यूमेंट आपको यहाँ लगाना है।
  • अब आपको इन निर्देशों के पश्चात् ये जानकारी भरनी है। mp-ration-card-add-new-member
  • ऊपर दिए गए चित्र में आपको समग्र फैमिली आईडी, कन्फर्म फैमिली आईडी, कैप्च्या कोड, भरने के बाद गेट फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर आपके परिवार की जानकारी वाला फॉर्म खुलेगा तथा जितने भी सदस्य पंजीकृत हैं, उनके नाम, उम्र, लिंग, सब जानकारी इस फॉर्म में होगी।
  • अब आपको इसके निचे दिए गए 2 ऑप्शंस में से दूसरे ऑप्शन Add Member Via e-KYC पर क्लिक करना है।
  • इसके लिए आपको मोबाइल नंबर जो की आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको अपनी आधार संख्या इसमें भरनी तथा फिर से आधार संख्या की पुष्टि करें में आधार नंबर भरें।
  • अगले पेज के खुलने पर यहाँ भी आधार संख्या की पुष्टि होने पर, आपको दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन करना है, या तो आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर से या बायोमेट्रिक मशीन की सहायता से आप आधार को सत्यापित कर लें
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, इसे को दर्ज करने के बाद कैप्च्या कोड भरें।
  • अगले पेज में आपको जिस भी सदस्य का नाम पंजीकृत करना ह उसकी सारी जानकारी आ जायेगी, व इसमें मांगी गई कुछ जानकारी आपको भरनी है, इसके बाद फिर कैप्च्या कोड भर दें, व पंजीकृत परिवार में सदस्य जोड़ें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आप आसानी से किसी नए सदस्य को पात्रता पर्ची में पंजीकृत कर सकते हैं।

राशन कार्ड पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए डाक्यूमेंट्स

  • आधारकार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • दसवीं का अंकपत्र
  • राशन कार्ड
  • ऑफिसियल आइडेंटिटी कार्ड
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता का प्रमाण पत्र

मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची से संबंधित प्रश्न उत्तर

राशन कार्ड पात्रता पर्ची क्या है?

राशन कार्ड पात्रता पर्ची में आपके परिवार की समग्र NFSA की पात्रता सूची होती है, इसमें हम अपने राशन कार्ड से जुडी जानकारी देख सकते हैं।

क्या मध्यप्रदेश राशन कार्ड पात्रता पर्ची को हम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं?

हाँ! अब सभी लाभार्थी ऑनलाइन अपने फ़ोन पर राशन कार्ड पात्रता पर्ची चेक कर सकते हैं, ये लेख पढ़ने के बाद आप आसानी से अपनी पात्रता पर्ची चेक कर सकते हैं।

NFSA क्या है ?

National Food Security Act सरकार की एक योजना है जिसके तहत गरीब/आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को कम दामों में राशन उपलब्ध करवाया जाता है।

NFSA कब पारित हुआ था?

NFSA 2013 में 10 सितम्बर को पारित किया गया।

इस पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने के लिए क्या-क्या दस्तावेज़ आवश्यक हैं ?

आधारकार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, दसवीं का अंकपत्र, राशन कार्ड, ऑफिसियल आइडेंटिटी कार्ड, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता का प्रमाण पत्र, आदि में से केवल कोई एक दस्तावेज आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

पात्रता पर्ची डाउनलोड करने की वेबसाइट क्या है ?

nfsa.samagra.gov.in से पात्रता पर्ची डाउनलोड की जा सकती है।

Leave a Comment